नाबालिग को डरा-धमकाकर कर दुष्कर्म करने के आरोपी को प्रेमनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
थानाध्यक्ष प्रेमनगर पीडी भट्ट ने बताया, क्षेत्र के एक व्यक्ति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। बताया कि शिवांश वालिया नामक एक लड़का उनकी नाबालिग बेटी को अपने साथ ले गया और वहां डरा धमकाकर और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर उसे मिलने के लिए बुलाता है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को को गिरफ्तार कर लिया।