फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: युवती के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के लाइब्रेरी क्षेत्र में युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म और गर्भपात कराने का मामला सामने आया है। युवती का आरोप है कि युवक ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली थी और अब ब्लैकमेल कर रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी युवक को देहरादून से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि मसूरी निवासी युवती ने 26 जुलाई को लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें उसने बताया था कि आरोपी सहस्त्रधारा रोड देहरादून निवासी राहुल कुमार ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया था और इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी ने इसका वीडियो भी बना लिया था और फिर ब्लैकमेल करने लगा। आरोप है कि जब वह गर्भवती हुई तो युवक ने उसका गर्भपात करा दिया। युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने टीम बनाकर युवक राहुल कुमार कोउसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें