धार्मिक पहचान छुपाकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पिछले दिनों इस मामले में युवती ने शिकायत की थी। आरोप था कि सोशल मीडिया पर एक युवक से उसकी दोस्ती हुई थी। युवक ने अपना नाम मनोज बताया था। उसने शादी का झांसा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। मनोज ने उससे विभिन्न खर्च के लिए पांच लाख रुपये भी लिए थे।
पिछले दिनों उसने युवती को गुरुग्राम के एक होटल में बुलाया था। वहां युवती की नजर उसके पहचानपत्र पर पड़ गई। तब पता चला कि वह दूसरे धर्म से ताल्लुक रखता है। युवती के अनुसार, उसका असली नाम इखलाश निवासी गुराकसर, हथीन, पलवल, हरियाणा बताया था। इंस्पेक्टर विद्याभूषण नेगी ने बताया कि आरोपी इखलाश को गिरफ्तार कर लिया गया है।
युवती के साथ दुष्कर्म प्रकरण में सौंपा ज्ञापन
अखिल भारतीय आंबेडकर युवक संघ और जिला संत शिरोमणि रविदास सभा देहरादून ने दिल्ली के अस्पताल में अनुसूचित जाति की युवती के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या के विरोध में राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में महिलाओं के यौन उत्पीड़न पर चिंता व्यक्त की गई। केंद्र और दिल्ली सरकार से महिलाओं ने मांग करते हुए कहा कि हमलावरों पर त्वरित कार्रवाई की जानी चाहिए।