फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: वंदे भारत पर पत्थर मारने के आरोपी की संदिग्ध हालात में मौत, जेल में बिगड़ी तबीयत

Fri, 13 Oct 2023 09:29 AM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

जेल में शिवम तिवारी की बुधवार रात को अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे दौरे पड़ रहे थे। जेल अस्पताल से उसे दून अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां उसका कुछ देर इलाज चला, लेकिन उसने रात में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
जेल (प्रतीकात्मक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वंदे भारत समेत कई ट्रेन पर पत्थर मारने के आरोपी की दून अस्पताल में मौत हो गई। आरोपी की जेल में तबीयत बिगड़ी थी, जिसे बुधवार रात को दून अस्पताल लाया गया था। यहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

विज्ञापन


हाल में देहरादून के आसपास ट्रेन पर पत्थर फेंकने के मामले सामने आए थे। इंस्पेक्टर आरपीएफ जय सिंह ने बताया कि एक घटना में शिवम तिवारी निवासी भगत सिंह कॉलोनी गत छह अक्तूबर को गिरफ्तार किया गया था।

रेलवे एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि जेल में शिवम तिवारी की बुधवार रात को अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे दौरे पड़ रहे थे। जेल अस्पताल से उसे दून अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...देवभूमि में पीएम मोदी का शंखनाद: दूर तक और देर तक सुनी जाएगी गूंज, प्रधानमंत्री ने दिया ये खास संदेश
विज्ञापन


यहां उसका कुछ देर इलाज चला, लेकिन उसने रात में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। एसओ प्रेमनगर पीडी भट्ट ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। उसके परिजनों से भी जानकारी की जा रही है कि उसे पहले से तो कोई बीमारी नहीं थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें