फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: किशोरी को फुसलाकर ले जाने का आरोप

Fri, 18 Jul 2025 01:36 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में मेला देखने गई एक किशोरी लापता हो गई। युवती के पिता ने कालसी थाना क्षेत्र के एक युवक पर बेटी को बहला फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया है। कोतवाली प्रभारी चंद्रशेखर नौटियाल ने बताया कि एक व्यक्ति ने बताया कि बुधवार को उनकी नाबालिग बेटी एक गांव में आयोजित मेला में घूमने गई थी। देर शाम तक वह मेले से वापस नहीं लौटी। रिश्तेदारों और परिजनों से पूछने के बाद भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। उन्हें शक है कि कालसी का एक युवक उनकी बेटी को बहला फुसलाकर भगाकर अपने साथ ले गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी को खोजने के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। सर्विलांस टीम की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें