राजपुर थाना क्षेत्र में जमीन के नाम पर धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि पूरे पैसे देने के बाद भी पीड़ित को आरोपियों ने आधी भूमि दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजपुर थाना प्रभारी जितेंद्र चौहान ने बताया कि अरुण गुप्ता व उनकी पत्नी संध्या गुप्ता ने जमुनीवाला-सिंगली थाना राजपुर देहरादून में कुछ भूमि व उस पर निर्मित दो आवास खरीदने के लिए विक्रम ग्रेवाल व अल्पना खरे निवासी डीएलएफ-3 थाना-गुरुग्राम (हरियाणा) के साथ एक एग्रीमेंट किया। एग्रीमेंट के अनुसार के संध्या गुप्ता के नाम पर अल्पना खरे ने दो और विक्रम ग्रेवाल ने एक रजिस्ट्री की। पीड़ितों का आरोप है कि आरोपियों को जितने क्षेत्रफल भूमि की रजिस्ट्री करनी थी। उसके बदले में उन्हें चैक के माध्यम से एक करोड़ 66 लाख का भुगतान पहले ही कर दिया था लेकिन उन्होंने जो रजिस्ट्री की वह मात्र 63 लाख सात हजार रुपये की कीमत की है। मा.सि.रि.