फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पॉलिसी व निवेश के नाम पर 37 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दून निवासी एक महिला से पॉलिसी खुलवाने के नाम पर 37 लाख रुपये की ठगी के आरोपी को एसटीएफ ने बहराइच उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी गैंग बनाकर लोगों से पॉलिसी आदि खुलवाने की लालच देकर ठगी करता था। उसे बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन




एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन को एक शिकायत मिली थी। जिसमें ठगों ने शिकायतकर्ता महिला को एसबीआई स्मार्ट वेल्थ बिल्डर पॉलिसी का कर्मचारी बताया। इसके बाद महिला से पॉलिसी खुलवाई और फिर इसे गलत बताकर ठीक कराने के नाम पर व पॉलिसी की यूनिट वैल्यू पर अनेक लाभ देकर करीब 37 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम थाना देहरादून में मुकदमा दर्ज कर जांच की गई। मोबाइल, बैंक आदि की जांच के बाद एक आरोपी महेश कुमार वर्मा निवासी भूपगंज बाजार रुकनपुर बहराइच का नाम प्रकाश में आया। एसएसपी एसटीएफ ने बताया कि आरोपी के सहयोगियों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें