फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर

विज्ञापन
विज्ञापन
लाखों की धोखाधड़ी के आरोपी को पुलिस ने शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। शास्त्रीनगर, धरमपुर डांडा निवासी अनिल पुत्र कुशला प्रसाद ने डीआईजी गढ़वाल रेंज की एसआईटी में दिवाकर नैनवाल पुत्र केशवानंद नैनवाल निवासी शमशेरगढ, बालावाला के खिलाफ जमीन की धोखाधड़ी की शिकायत की थी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर डीआईजी गढ़वाल रेंज ने एसएसपी देहरादून को मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए थे। इस पर थाना रायपुर में 30 जुलाई को का मुकदमा दर्ज किया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर अपनी पूर्व में बेची गई जमीन को फिर से शिकायतकर्ता को बेच दिया। इस पर पुलिस ने शनिवार देर रात आरोपी दिवाकर नैनवाल को रिंग रोड से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें