फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: आबकारी मामले में सात साल से फरार वारंटी डाकपत्थर से दबोचा

Sun, 01 Nov 2026 08:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र के मेहूवाला खालसा निवासी राहुल को पुलिस ने आबकारी अधिनियम के मामले में गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामील के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया है। चौकी प्रभारी डाकपत्थर उपनिरीक्षक सतेंद्र सिंह ने रविवार को वारंटी को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी वर्ष 2017 के मामले में वारंटी था और सात साल से फरार चल रहा था। उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें