सहसपुर कोतवाली क्षेत्र की कोटवाली गली निवासी रिजवान उर्फ पटवारी को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, विकासनगर नंदन सिंह की अदालत ने सोमवार को जमानत दे दी। उस पर वादी का सात हजार रुपये वाला पर्स चुराने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज है। रिजवान एक सितंबर से जेल में बंद था। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने कहा कि उसे झूठा फंसाया गया है। गिरफ्तारी और बरामदगी घनी आबादी में दिखाई गई, फिर भी पुलिस ने कोई स्वतंत्र गवाह नहीं बनाया। सरकारी पक्ष ने अपराध को गंभीर बताकर विरोध किया। न्यायालय ने आरोपी को 25 हजार रुपये के निजी बंधपत्र और इतनी ही राशि के दो विश्वसनीय जमानतियों पर रिहाई का आदेश दिया। संवाद