विकासनगर। कोतवाली पुलिस ने कुंजाग्रांट निवासी बिलाल को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बृहस्पतिवार को कुंजाग्रांट के कसाई मोहल्ले से आरोपी को पकड़ा गया था। उसके पास से 12.36 ग्राम स्मैक मिली थी। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उसने 12 वर्षीय बच्चे से स्मैक मंगवाई थी। कोतवाली प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि आरोपी को स्मैक की आपूर्ति करने वाले व्यक्ति की भी तलाश की जा रही है। संवाद