विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र के मेंहूवाला खालसा निवासी सतपाल सिंह को पुलिस ने पांच लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत रविवार को अंबाड़ी क्षेत्र में खान बस्ती जाने वाले रास्ते पर चेकिंग के दौरान आरोपी को पकड़ा गया। उसके पास से कच्ची शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद