फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: आरोपी गिरफ्तार, अपहृत नाबालिग बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग को बहला फुसला कर भगा ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से अपहृता को बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
विज्ञापन




बीती 12 अप्रैल को एक व्यक्ति ने युवक पर 15 वर्षीय बेटी को बहला फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाया था। जिस पर पुलिस ने आरोपी आसिफ निवासी शंकरपुर हुकुमतपुर गुर्जर बस्ती रामपुर कलां सहसपुर के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। थाना प्रभारी सहसपुर मुकेश त्यागी ने बताया कि जांच में पता चला कि आरोपी विवाहित है। आरोपी को बीते रविवार को सभावाला चौक से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से अपहृत को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम में भी मुकदमा दर्ज किया गया है। अपहृत के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे, जिस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें