फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: लापता पति की जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
धामावाला बाजार निवासी डिंपल बोबल ने एक व्यक्ति पर पति के लापता होने के बाद उनकी जमीन हड़पने के लिए कथित तौर पर फर्जी विक्रय पत्र और बंधक पत्र बनाने का आरोप लगाया है। बोबल ने इस संबंध में आईजी गढ़वाल को शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है। इस मामले की जानकारी सोमवार को उन्होंने प्रेस क्बल में बुलाई पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि उनके पति अमित बोबल 22 जून 2022 को ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गंगा नदी में तेज बहाव के दौरान लापता हो गए थे। इस संबंध में गुमशुदगी दर्ज है। आरोप है कि पति के लापता होने के बाद उनसे विश्वास में लेकर कोरे कागजों और स्टाम्प पेपरों पर हस्ताक्षर कराए गए। बाद में बालावाला और ग्राम द्वारा स्थित जमीन के संबंध में उनके पति के कथित फर्जी हस्ताक्षरों से दस्तावेज पंजीकृत कराए गए। बोबल ने दस्तावेज की फॉरेंसिक जांच, प्राथमिकी दर्ज करने, संपत्ति के हस्तांतरण पर रोक लगाने और परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है। प्रेस वार्ता में सामाजिक कार्यकर्ता सुजाता पॉल और अधिवक्ता पंकज सिंह क्षेत्री ने भी निष्पक्ष जांच और एफआईआर दर्ज करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें