फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: महालेखाकार कार्यालय कर्मचारी ने पति पर लगाया चोरी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIमहालेखाकार कार्यालय कर्मचारी ने पति पर लगाया चोरी का आरोप
I
I

I
I-पति के खिलाफ कोर्ट में चल रहा है तलाक का मुकदमा, एक फरवरी की बताई घटना
I
Iमहालेखाकार कार्यालय की एक कर्मचारी ने अपने पति पर सरकारी मकान में चोरी का आरोप लगाया है। उनका पति से तलाक का मुकदमा भी चल रहा है। आरोप है कि उनकी गैर मौजूदगी में उनके पति सरकारी मकान में आए और लॉकर तोड़कर जेवरात चोरी कर ले गए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

I
Iकैंट थाने को पूनम शर्मा निवासी ऑडिट कॉलोनी एजी ऑफिस ने शिकायत की है। वह महालेखाकार कार्यालय में कार्यरत हैं। उनके पति ललित शर्मा एक्सिस बैंक में काम करते हैं। उनका पति से तलाक का मुकदमा चल रहा है। पूनम शर्मा का कहना है कि उन्होंने पति को घर में न आने की हिदायत दी थी। वह उनके साथ मारपीट करता था। इसके बाद पुलिस ने भी उन्हें चेतावनी दी थी कि वह उनसे न मिले। पूनम शर्मा के अनुसार गत 31 जनवरी को वह अपने पिताजी के घर फरीदाबाद गईं थीं। आरोप है कि अगले दिन उनके पति ललित शर्मा उनके सरकारी आवास में आए और खिड़की दरवाजे तोड़ डाले। लॉकर तोड़कर उसमें रखे जेवरात भी ललित शर्मा ले गए। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर ललित शर्मा के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें