तमाम शोध में स्कूली बच्चों में बढ़ता स्क्रीन टाइम अभिभावकों के लिए चिंता का विषय बना है। इसके साथ उनके भविष्य को लेकर भी अभिभावकों की चिंता दोगुनी होने लगी है। इस चिंता को दूर करने और छात्रों में पढ़ने की रुचि विकसित करने के लिए अमर उजाला की ओर से विशेष अभियान शुरू किया है।
अमर उजाला हमेशा जनता के सरोकारों से जुड़ा अखबार है। ऐसे में इस बार बारी है स्कूली बच्चों की। अभियान के तहत बच्चों को क्विज प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जाएगा। 15 दिन तक लगातार अखबार पढ़ने के बाद 16वें दिन छात्र को खबरों से जुड़े सवालों का जवाब देना होगा। विजेता छात्रों को अमर उजाला की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
ये भी पढ़ें...Cyber Attack In Uttarakhand: कैसे लड़ते साइबर जंग...आईटीडीए में 45 पद, केवल तीन अधिकारियों के भरोसे चल रहा काम
प्रतियोगिता में सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल के 100 चयनित छात्र व छात्राएं प्रतिभाग कर रही हैं। बलूनी ग्रुप के प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी ने कहा, शिक्षा और शिक्षण पद्धति में विविधता जरूरी है, तभी बच्चों में कौशल और सृजनशीलता का विकास होता है। इस तरह की प्रतियोगिता से बच्चों को इतिहास, साहित्य, संस्कृति और भाषा को समझने में भी उपयोगी होती है।