फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर किफायती दामों में मिलेगी रहने की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
चारधाम यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। तीर्थ यात्रियों को सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) ने केदारनाथ यात्रा मार्ग पर कैंप लगाने का फैसला लिया है। इन कैंपों में तीर्थ यात्रियों को किफायती दामों में रहने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन




गौरीकुंड से शुरू होने वाली केदारनाथ धाम की पैदल यात्रा के दौरान तीर्थ यात्रियों को रहने की सुविधा मिले इसके लिए जीएमवीएन की ओर से चार लोगों की क्षमता वाले कैंप लगाए जाएंगे। इनका किराया 2000 से 2500 रुपये के बीच में रहेगा। इसके लिए जीएमवीएन की ओर से यात्रा मार्ग पर जगह चिह्नित की जा रही है। निगम के सहायक महाप्रबंधक राकेश सकलानी ने बताया, यात्रा मार्ग पर जगह चिह्नित करने के लिए कुछ दिन पहले उन्होंने कर्मचारियों के साथ केदारनाथ धाम का जायजा लिया था।
विज्ञापन




बताया, पैदल मार्ग में लोगों को रहने की सुविधा मिले, इसके लिए चिह्नित जगहों पर छोटे-छोटे कैंप लगाए जाएंगे। जल्द ही इनका किराया तय किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें