फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत चीन सीमा पर हादसा: माणा के पास खराब थार को लेकर आ रहा ट्रक सड़क पर पलटा, एक युवक की मौत

Wed, 10 Jun 2026 09:37 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)

सार

यात्री थार से माणा गांव के पास गए थे। वहां थार खराब हो गई। इस दौरान एक ट्रक के माध्यम से थार को बदरीनाथ लाया जा रहा था, लेकिन ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन
माणा के पास ट्रक हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत चीन सीमा पर बुधवार को माणा से आगे घस्तोली में खराब थार को लेकर आ रहा ट्रक सड़क पर पलट गया। इस दौरान वाहन में सवार एक युवक की मौत हो गई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, एक खराब थार(UK07HH 7712) को ट्रक(UP81CT 7683) के माध्यम से बदरीनाथ लाया जा रहा था। इसी दौरान मूसापानी में ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में फंसे व्यक्ति को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


Uttarakhand: फूलों की घाटी से लापता हुआ हरियाणा का पर्यटक, नहीं पा रहा संपर्क, पुलिस-एसडीआरएफ खोज में जुटी

दुर्घटना में मिंटू पुत्र जयवीर(21), निवासी मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश गंभीर रूप से घायल हो गए थे। टीम ने घायल को तत्काल बदरीनाथ अस्पताल भेजा। जहां  चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे व्यक्ति जितेन्द्र(47) निवासी मथुरा, उत्तर प्रदेश सकुशल है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें