फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ हाईवे पर हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, चालक की मौत

Tue, 20 Jun 2023 01:44 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा

सार

Almora Accident News: खाई में गिरते ही कार के परखच्चे उड़ गए। टीम ने घायल को खाई से निकालकर बेस अस्पताल पहुंचाया। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ हाईवे पर कार खाई में गिरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ हाईवे पर मंगलवार को हादसा हो गया। फलसीमा के पास एक कार खाई में गिर गई। इस दौरान चालक की मौत हो गई।  जानकारी के अनुसार, कार संख्या यूके 01 सी 4290 एनटीडी से अल्मोड़ा की तरफ आ रही थी।

विज्ञापन


तभी कार अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। खाई में गिरते ही कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना के बाद पुलिस, फायर यूनिट, एसडीआरएफ की टीम और एसएसबी की टीम मौके पर पहुंची।   

Dehradun: गैंगस्टर यशपाल तोमर के खिलाफ 1800 पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल, पढ़ें पूरा मामला
विज्ञापन


घटना में कार सवार सुनील आर्या पुत्र प्रेम राम आर्या, निवासी उडयारी, हवालबाग गंभीर रूप से घायल हो गया। टीम ने घायल को खाई से निकालकर बेस अस्पताल पहुंचाया। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कार में अन्य लोगों के सवार होने की आशंका के चलते टीम ने खाई में घंटों खोजबीन की। लेकिन कोई अन्य व्यक्ति नहीं मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें