फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee Accident: हाईवे पर डिवाइडर से टकराई कार के उड़े परखच्चे, हादसे में एक की मौत, सात लोग घायल

Sun, 02 Apr 2023 12:44 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

कार मंगलौर में स्टेट बैंक के सामने पहुंची तो अचानक डिवाइडर से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार सभी आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को कार से निकालकर रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
कार हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलौर में हाईवे पर एक कार डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। रविवार की सुबह करीब चार बजे दिल्ली से एक कार हरिद्वार की ओर जा रही थी।

 

जैसे ही कार मंगलौर में स्टेट बैंक के सामने पहुंची तो अचानक डिवाइडर से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार सभी आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को कार से निकालकर रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Joshimath Landslide: आपदा प्रभावितों से खाली नहीं कराए जाएंगे होटल और अस्थायी शिविर, इतने दिन की मिली मोहलत
विज्ञापन

 

जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। मंगलौर कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि आर्टिका कार में सवार मगन, तरुण, विपिन, लक्ष्य, पुनीत, लकी, हिमांशु और विनय निवासी भीम गली मलका गंज थाना सब्जी मंडी दिल्ली सवार थे। जिसमें तरुण को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। हादसे की सूचना घायलों के परिजनों को दे दी गई है। साथ ही शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें