फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: यमुनोत्री हाईवे पर खाई में गिरी मोटर साइकिल, दो की मौत, टिहरी में सड़क पर पलटा यात्रियों का वाहन

Sun, 11 Jun 2023 04:11 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, बडकोट उत्तरकाशी / टिहरी

सार

उत्तरकाशी में यमुनोत्री हाईवे के पास हुए हादसे में दो युवकों की जान चली गई। दोनों युवकों की साइकिल खाई में गिरने से हादसा हुआ। वहीं दूसरी तरफ चारधाम यात्रा पर निकले गुजरात के तीर्थयात्रियों का वाहन सड़क पर पलट गया। 
विज्ञापन
गुजरात के यात्रियों का वाहन का पलटा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुनोत्री हाईवे पर ओजरी डाबरकोट के निकट एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई। मोटर साइकिल सवार राना चट्टी से बडकोट की तरफ आ रहे थे। तभी वह हादसे का शिकार हो गए। वहीं दूसरी तरफ टिहरी में गुजरात के यात्रियों का वाहन सड़क पर पलट गया। 

विज्ञापन


रविवार सुबह यमुनोत्री हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त मोटर साइकिल सवार कुनसाला निवासी कुलदीप सिंह राणा की बडकोट में उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि दूसरा राना गांव निवासी सोहन सिंह चौहान की हालत गंभीर होने के कारण प्रथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। डा पवन रावत ने सोहन सिंह चौहान की हालत को गंभीर बताया। देहरादून ले जाते समय नौगांव डामटा के बीच सोहन की भी मौत हो गई। 

चारधाम यात्रा पर निकले थे गुजरात के तीर्थयात्री
दूसरी तरफ घनसाली से 30 किमी पहले केमुण्डा खाल मंदिर के पास घनसाली की और एक वाहन टेम्पो ट्रेवर्लस सड़क पर पलट गया है। चौकी चमियाला थाना घनसाली द्वारा राहत वचाव कार्य किया गया। चौटिल चार  यात्रियों को रेस्क्यू  कर उपचार के लिए नजदीकी चिकित्सालय भिजवाया गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: बाघ ही नहीं गुलदार भी बड़े पैमाने पर ले रहे लोगों की जान, सीएम से मिलेगा शिकारियों का पैनल
विज्ञापन


वाहन में गुजरात के कुल नौ तीर्थयात्री सवार थे। जो चारधाम यात्रा के लिए उत्तरकाशी से केदारनाथ के लिए निकले थे। तभी अचानक वाहन का ब्रेक फेल हो गया। जिससे वाहन स़ड़क पर पलट गया था। सभी नौ यात्रियों में से तीन घायलों का बेलेश्वर में प्राथमिक उपचार किया गया है। जबकि एक व्यक्ति के सीने में चोट है जिसे बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर किया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें