कार दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चकराता क्षेत्र के दुनुवा- मलेथा मोटर मार्ग पर दुनुवा गांव से कुछ दूरी पर अनियंत्रित होकर कार खाई में गिर गई। दुर्घटना में दुनुवा गांव के रहने वाले जगमोहन (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहिया ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढे़ं...Rudraprayag Rain: अगस्त्यमुनि में जलभराव, बोल्डर से दबी कार, स्कूल में पानी घुसने से छुट्टी, हाईवे पर भूस्खलन
घटना के बाद से परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी चकराता बीएल भारती ने बताया कार में केवल चालक ही सवार था। घटना की जांच की जा रही है।