फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दुष्कर्म के मामले में फरार आईएमए में तैनात सिपाही गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानत पर छूटे दुष्कर्म के आरोपी आईएमए में तैनात सेना के सिपाही को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी तीन साल से कोर्ट में तारीख पर नहीं जा रहा था। इस पर कोर्ट ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। आरोपी सिपाही को सोमवार को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसओ प्रेमनगर पीडी भट्ट ने बताया कि सेना के सिपाही प्रविंद्र सिंह नेगी उर्फ प्रवीन निवासी सिरपा, कर्णप्रयाग चमोली के खिलाफ 2018 में मुकदमा दर्ज किया गया था। प्रवीन पर एक युवती से दुष्कर्म करने का आरोप था। जांच के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया था। वहां से उसे जमानत मिल गई। इसके बाद आरोपी लगातार तीन साल से फरार चल रहा था। कोर्ट से उसके खिलाफ लगातार वारंट जारी हो रहे थे। हाल में पुलिस को पता लगा कि आरोपी आईएमए में तैनात है। आईएमए परिसर से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें