I
I
I
I
I
I- निवासरत परिवारों ने उठाई मालिकाना हक दिए जाने की मांगI
आरकेडिया चाय बागान में पिछले तीन पीढ़ियों से निवासरत करीब डेढ़ सौ परिवार बच्चों के मूल निवासी, जाति प्रमाणपत्र के लिए भटकने के लिए मजबूर हैं। जमीन पर मालिकाना हक न होने के कारण छात्रवृत्ति का भी लाभ उन्हें नही मिल पता। टी-स्टेट कंपनी की ओर से बेदखली का डर भी इन लोगों को हमेशा सताता रहता है। निवासरत परिवारों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर उन्हें मालिकाना हक दिलाए जाने की मांग की है।
दरअसल, वर्षों पहले चाय बागान की ओर से बागान में काम रहे लोगों को रहने के लिए यहां मकान दिए दिए थे। आज भी यह परिवार यहीं निवास कर रहे हैं। मालिकाना हक न होने के कारण यह परिवार बच्चों के मूल निवास, जाति प्रमाणपत्र सहित अन्य प्रमाणपत्रों के लिए भटकने को मजबूर हैं। लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।
स्थानीय निवासी मुकेश राजपूत, भूरे सिंह ने कहा कि तीन पीढ़ियों से उनका परिवार यहां रह है। लेकिन आज तक उन्हें मालिकाना हक नहीं मिला है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन प्रेषित करते हुए उन्होंने उन्हें मालिकाना हक दिए जाने की मांग की है। जिससे कि उनके बच्चों का भविष्य संवर सके और उन्हें भी प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य सुविधाएं मिल सके। ज्ञापन देने वालों में गीता बिष्ट, मेहताब सिंह, रजनीश कुमार, आदि मौजूद रहे।