फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जिले में करीब 55 फीसदी मतदान, विकासनगर में ज्यादा और राजपुर सबसे कम

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून जिले के मतदाताओं ने दो संसदीय सीटों के लिए मतदान किया। शाम पांच बजे तक करीब 55 फीसदी मतदान हुआ। यहां सबसे अधिक विकासनगर और सबसे कम राजपुर विधानसभा में मतदान किया गया। आंकड़ों में मतदाताओं का उत्साह न के बराबर रहा। कुल 10 घंटे की मतदान प्रक्रिया में शुरुआती छह घंटे में 38 फीसदी मतदान हुआ। जबकि, आखिरी चार घंटे में केवल 17 फीसदी लोग ही मतदान केंद्रों तक पहुंचे थे।
विज्ञापन


देहरादून जिले की सात विधानसभा (राजपुर रोड, रायपुर, देहरादून कैंट, चकराता, विकासनगर, सहसपुर और धर्मपुर) टिहरी संसद क्षेत्र के अंतर्गत आती हैं। जबकि, ऋषिकेश, डोईवाला और धर्मपुर विधानसभाओं में हरिद्वार के लिए मतदान किया जाता है। मतदान सुबह करीब सात बजे शुरू हुआ। पहले दो घंटे में जिलेभर में महज 12.17 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि, अगले दो घंटे में यह आंकड़ा करीब दोगुना 25.85 प्रतिशत हो गया। यानी इस दरम्यान केवल और 13 फीसदी लोगों ने मतदान किया।
इसी तरह अगले दो घंटे यानी एक बजे तक कुल 38.65 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां भी अगर बढ़ोतरी की बात करें तो और 13 फीसदी मतदान हुआ। दोपहर तीन बजे तक जिले के कुल कुल 46.86 प्रतिशत लोग मतदान केंद्रों तक पहुंचे थे। इन दो घंटों की बात करें तो यहां केवल आठ फीसदी की ही बढ़ोतरी दर्ज हुई। शाम पांच बजे मतदान प्रतिशत करीब 55 फीसदी (54.91) पर आकर अटक गया। इस आखिरी घंटे में भी महज नौ प्रतिशत लोग ही मतदान केंद्रों तक आ सके। हालांकि, मतदान प्रतिशत के वास्तविक आंकड़े शनिवार तक ही आएंगे। इसमें बढ़ोतरी भी दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन

-

पिछली बार से कम रहेगा मतदान प्रतिशत

वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव में देहरादून जिले में करीब 61.21 प्रतिशत मतदान हुआ था। यह आंकड़ा मतदान के अगले दिन का वास्तविक आंकड़ा है। इसी तरह इस बार भी शाम पांच बजे तक के आंकड़ों से यह आंकड़ा शनिवार को बदल सकता है। इसमें दो से चार प्रतिशत की बढ़ोतरी संभव है। इस हिसाब से देखें तो इस बार पिछली बार की तुलना में जिले का मतदान बेहद कम रहने की आशंका जताई जा रही है। जानकारों की माने तो इस बार मतदान प्रतिशत के वास्तविक आंकड़े 58 से 59 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है।



राजपुर रोड के लोग इस बार भी नहीं निकले

दरअसल, हर बार शहरी क्षेत्र विशेषकर राजधानी के पॉश इलाकों में रहने वाले मतदाता मतदान केंद्रों से दूरी बनाते नजर आए हैं। पिछली बार राजपुर रोड विधानसभा क्षेत्र के करीब 57 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया था। इस बार शुक्रवार शाम पांच बजे तक इस क्षेत्र के मतदाताओं का यह आंकड़ा 50 फीसदी को भी नहीं छू पाया। यहां मतदान केवल 49.38 फीसदी ही रहा। इसमें शनिवार को वास्तविक आंकड़े आएंगे तो थोड़ा-बहुत बढ़ोतरी के साथ बदलाव हो सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें