फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: सफाई व्यवस्था बनी चुनौती...दीपावली पर निकलता है करीब 50 मीट्रिक टन अतिरिक्त कूड़ा

Tue, 07 Nov 2023 01:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

बीते वर्ष दीपावली के दो-तीन बाद भी शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर नजर आ रहे थे। इस पर निगम को कंपनियों को कूड़ा उठान के लिए अल्टीमेटम देना पड़ा था।
विज्ञापन
कूड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दून में हर रोज 450-500 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। दीपावली के दिन करीब 30-50 मीट्रिक टन अतिरिक्त कूड़ा निकलता है। इसको निस्तारण करने के लिए निगम के पसीने छूट जाते हैं। इस बार दीपावली के दौरान निकलने वाले कूड़े के निस्तारण के लिए निगम ने पहले से ही व्यवस्था बनानी शुरू कर दी है। कूड़ा उठान के लिए अतिरिक्त वाहन और फेरे बढ़ाने की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए डोर-टु-डोर कूड़ा उठान करने वाली कंपनियों को निर्देश जारी किए जा चुके हैं।

विज्ञापन


बीते वर्ष दीपावली के दो-तीन बाद भी शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर नजर आ रहे थे। इस पर निगम को कंपनियों को कूड़ा उठान के लिए अल्टीमेटम देना पड़ा था। इस बार यह स्थिति न हो इसके लिए निगम ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। सुबह और शाम दो शिफ्ट में कूड़ा उठान की व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही सड़कों पर कूड़े के ढेरों को हटाने के लिए भी बड़े वाहनों को लगाया जाएंगे।

Uttarakhand: अच्छी खबर...मेडिकल छात्रों को मिलेंगी हिंदी की किताबें, 10 नवंबर को अमित शाह करेंगे शुरूआत
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपावली में करीब 30-50 टन अतिरिक्त कूड़ा निकलता है। अवकाश होने के कारण इसके निस्तारण में परेशानी आती है। इसलिए पहली से ही यह व्यवस्था की जा रही है कि दीपावली के अगले दिन शहर में कूड़े के ढेर न दिखे। कंपनियों को कारगी डंपिंग साइट से शीशमबाड़ा प्लांट तक कूड़ा ले जाने के लिए अतिरिक्त वाहनों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। -मनुज गोयल, नगर आयुक्तI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें