फोटो....
त्यूणी। समग्र शिक्षा अभियान के तहत ब्लॉक क्षेत्र के विद्यालयों के लिए विज्ञान और गणित की प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें त्यूणी संकुल के 30 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। माध्यमिक स्तर प्रतियोगिता में अभय सिंह पहले, कंचना दूसरे और सोनाक्षी तीसरे स्थान पर रही। उच्च प्राथमिक स्तर में गुंजन ने पहला, आरुषि नेगी ने दूसरा और विनय डोभाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इससे पूर्व सोमवार को आयोजित प्रतियोगिता शुभारंभ बीआरसी मोहन शर्मा ने किया। उन्होंने कहा, प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि उत्पन्न करना था। इस मौके पर जयपाल सिंह चौहान, अमृता, कविता पंवार, तुलाराम जोशी, टीकाराम आदि उपस्थित रहे। संवाद