फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Astha Special Train: 22 फरवरी को देहरादून से अयोध्या रवाना होगी आस्था स्पेशल ट्रेन, तैयारियां शुरू

Tue, 20 Feb 2024 04:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

रामलला दर्शन के लिए कार्यकर्ता, समाज के लोग अयोध्या जा रहे हैं। व्यवस्थाओं की दृष्टि से महानगर देहरादून से कुछ कार्यकर्ता 20 फरवरी को रवाना होंगे।
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

22 फरवरी को देहरादून से आस्था स्पेशल ट्रेन अयोध्या के लिए जाएगी। इसमें से भाजपा, आरएसएस के अलावा विहिप, बजरंग दल व कारसेवा में शामिल रहे लोगों को जाने का मौका दिया जाएगा। यात्रा की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में बैठक हुई।

विज्ञापन


बैठक में बताया गया कि रामलला दर्शन के लिए कार्यकर्ता, समाज के लोग अयोध्या जा रहे हैं। व्यवस्थाओं की दृष्टि से महानगर देहरादून से कुछ कार्यकर्ता 20 फरवरी को रवाना होंगे। महानगर अध्यक्ष ने अयोध्या जा रहे सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया।

अच्छी खबर: विस्तारा 15 मार्च से शुरू करेगी देहरादून-बंगलूरू के बीच डायरेक्ट फ्लाइट, ये रहेगा शेड्यूल
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा के प्रदेश संयोजक पूर्व महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। कार्यक्रम में संयोजक गोविंद मोहन, महानगर उपाध्यक्ष रतन सिंह चौहान, श्याम सुंदर, विनोद शर्मा, सुभाष बालियान, उमा नरेश तिवारी, हरीश नारंग आदि मौजूद रहे।I

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें