राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विजय होने पर अपने कोच अशोक गंगोला के साथ आरुषि। स्रोत विद्यालय
कालसी। राजकीय इंटर कॉलेज बेसोगीलानी की कक्षा नौ की छात्रा आरुषि का चयन अंडर-19 बालिका राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हुआ है। छात्रा के चयन से विद्यालय में उत्साह का वातावरण बना हुआ है। मध्य प्रदेश के शिवपुरी में आगामी एक से छह जनवरी तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय अंडर-19 बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता में आरुषि राज्य की टीम से खेलते हुए देहरादून जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगी। विद्यालय के कोच अशोक गंगोला ने बताया आरुषि का बाल्यकाल से ही क्रिकेट के प्रति रुझान रहा है। 15 से 17 दिसंबर को आईडीपीएल ऋषिकेश में आयोजित हुई राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में देहरादून की टीम से खेलने के दौरान उसका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ था। प्रधानाचार्य लक्ष्मण सिंह रावत ने बधाई दी है। संवाद