फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में 10 लाख नए सदस्य बनाएगी आप, सदस्यता के लिए जारी किया मोबाइल नंबर

Wed, 19 Feb 2020 05:11 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

दिल्ली की सत्ता में प्रचंड बहुमत के साथ वापसी करने वाली आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में 10 लाख नए सदस्य बनाएगी। इसके लिए पार्टी के उत्तराखंड प्रभारी और दिल्ली मुख्यमंत्री के सलाहकार राकेश सिन्हा ने मंगलवार को मोबाइल नंबर जारी किया।

विज्ञापन


मंगलवार को राकेश सिन्हा ने प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि पूरे देश में सदस्यता के लिए मोबाइल नंबर 9871010101 जारी किया गया है। इस नंबर पर मिस कॉल देकर पार्टी का सदस्य बना जा सकता है। उन्होंने दावा किया कि एक सप्ताह में पूरे देश में 20 लाख लोग पार्टी से जुड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के अच्छे स्कूल, मोहल्ला क्लीनिक, बिजली, पानी जैसे मॉडल को पूरे देश में अपनाने की जरूरत है। 

राकेश सिन्हा ने दावा किया कि दिल्ली चुनाव में उत्तराखंडी मूल के लोगों ने एकतरफा ‘आप’ को वोट दिए। अब प्रदेश के लोगों को चाहिए कि आने वाले विधानसभा चुनावों में आप को वोट देकर राष्ट्र निर्माण के मॉडल को चुनें। पत्रकार वार्ता के बाद उन्होंने आप के संयोजक एसएस कालेर और अन्य वरिष्ठ सदस्यों के साथ बैठक कर सदस्यता अभियान को गति देने पर चर्चा की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पार्टी बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने का प्रयास करेगी। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर, महामंत्री विशाल चौधरी, राजेश बहुगुणा, राकेश काला, सारिक अफरोज समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें