फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप ने तहसील में किया जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष डिंपल सिंह के नेतृत्व में तहसील में प्रदर्शन करते आप कार्यकर्त - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
विकासनगर। आम आदमी पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष डिंपल सिंह के नेतृत्व में आप कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने तहसील में प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। आप नेत्री डिंपल सिंह ने बताया कि ग्राम प्रतीतपुर में जल संस्थान हरबर्टपुर द्वारा पानी की मेन लाइनें बिछाई गई है। जिस मेन पाइप लाइन से लोगों के घरों में पानी के कनेक्शन दिए जाने थे, जो कि सिर्फ कागजों में ही हुआ है। असल में न तो लोगों के घरों में पानी के कनेक्शन दिए गए और न ही मेन पाइन में पानी आया है। लोगों के घरों में पानी के बिल आने शुरू हो गए हैं। उन्होंने एसडीएम से बिना कनेक्शन के लिए बिल भेजे जाने की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। विभाग की ओर से भेजे गए बिलों को निरस्त करने की भी मांग की। प्रदर्शन करने वालों में आप के वरिष्ठ नेता गुलफाम अहमद, अमित सैनी, राकेश गुप्ता, सुंदर लाल, संदीप सैनी, रामपाल राठौर, धर्म सिंह, बालकराम, प्रकाश चन्द, रजत, अंशुल सैनी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें