फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त शिक्षक से अभद्रता मामले में फूंका आप का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। भाजपा के खिलाफ रविवार को हुए प्रदर्शन के दौरान सेवानिवृत्त शिक्षक सतीश शर्मा से अभद्रता के मामले में कांग्रेस भी मुखर हो गई है। सोमवार को प्रदेश कांग्रेस सचिव पंकज क्षेत्री के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह चौक पर आप पार्टी के खिलाफ नारेबाजी कर आप का पुतला फूंका। इसके पहले पंकज क्षेत्री ने पूर्व नगर अध्यक्ष भावना गोस्वामी के साथ सतीश शर्मा के घर जाकर हालचाल जाना। वहीं भाजपा के राकेश रावत ने भी निंदा की। छात्र संघ अध्यक्ष प्रिंस पवार के नेतृत्व में निर्मला इंटर कालेज के पूर्व छात्रों ने आप के प्रदेश प्रवक्ता नवीन पिरशाली और शहर अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला फूंका। प्रदर्शन में अमन पंवार, सचिन, सागर, संजीव, राजीव, संदीप, विशाल, रजित रावत, आकाश, पायल, धीरज वीरेन्द्र, शिवम पंवार, दिवाकर, हर्ष, नीरज, शुभण कांगरा मौजूद रहे। श्री विश्वकर्मा मंदिर समिति ने मामले की घोर निंदा की। इस अवसर पर नरेश कुमार धीमान, बॉबी शर्मा, विनोद कुमार धीमान, संजय कुमार धीमान, संजय कुमार, सुशील कुमार मौजूद रहे। वहीं आप के प्रदेश प्रवक्ता नवीन पिरशाली ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस बेवजह मामले को तूल दे रही है। शिक्षक के साथ किसी तरह का कोई गलत व्यवहार नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें