माई सिटी रिपोर्टर देहरादून आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रवींद्र सिंह आनंद ने बुधवार को नई दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान पार्टी प्रदेश प्रवक्ता ने आज राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव के साथ ही संगठन के विस्तार समेत कई मुद्दों पर चर्चा की। मुलाकात के दौरान उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता से उत्तराखंड में राज्य में संगठन के विस्तार समेत कई अहम मुद्दों पर जानकारियां मांगी। मुलाकात के दौरान उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पार्टी प्रदेश प्रवक्ता से कहा कि राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से ही तैयारियां तेज कर दी जाय। साथ ही कहा कि विधानसभावार संगठन को मजबूत करने के साथ ही अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ा जाए। मुलाकात के दौरान आप प्रदेश प्रवक्ता आनंद ने मुख्य मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से कहा कि उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी सभी 70 सीटों पर प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाने के लिए तैयार है। जिसके लिए अभी से ही तैयारियां तेज कर दी गई है। उप मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान पार्टी प्रदेश प्रवक्ता ने नई दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 12वीं की परीक्षा में 98 फ़ीसदी नतीजों को भी ऐतिहासिक बताते हुए उपमुख्यमंत्री को बधाई दी।