फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Uttarakhand: आम आदमी पार्टी ने उठाई मांग, आपदा राहत कोष का इस्तेमाल करें सरकार

Thu, 26 Mar 2020 12:37 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया में कोरोना वायरस को लेकर मची हायतौबा के बीच आम आदमी पार्टी ने मांग उठाई है कि राज्य सरकार आपदा राहत कोष का इस्तेमाल करें और कोरोना वायरस से निपटने को लेकर के तमाम एहतियाती कदम उठाए।
विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र सिंह आनंद ने मांग उठाई है कि राज्य सरकार को कोरोना वायरस के उपचार के लिए सेंटरों की सूची जारी करने के साथ ही नगर निगम के सभी 100 वार्डों में सैनिटाइजेशन का काम तेजी से करें, ताकि लोगों को जानलेवा वायरस से बचाया जा सके।

इतना ही नहीं प्रदेश प्रवक्ता आनंद ने सरकार से मांग की है कि वह आम जनता को बताएं कि कोरोना वायरस से निपटने को लेकर क्या क्या कदम उठाए गए हैं । मांग उठाई है कि सरकार को राजधानी में अधिक से अधिक रैन बसेरों का निर्माण करना चाहिए, ताकि असहाय लोगों को ठहरने की जगह मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने मांग उठाई है कि ऐसे लोगों को सरकार भोजन की व्यवस्था करें जो अकेले रहकर जिंदगी गुजर बसर कर रहे हैं और मजदूरी करके जैसे-तैसे जीवन यापन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें