फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दूसरे समुदाय के युवक को सोशल मीडिया पर भड़काऊ वीडियो डालना पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे समुदाय के एक युवक को पर्वतीय समाज के खिलाफ इंस्टाग्राम पर अपशब्द और धमकी का वीडियो अपलोड करना भारी पड़ गया। पुलिस ने उसे उत्तरप्रदेश के सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। रुद्रसेना के संस्थापक ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में शिकायत की थी।
विज्ञापन

रुद्रसेना देवभूमि उत्तराखंड के संस्थापक राकेश तोमर की तहरीर के मुताबिक, रहिश मलिक नाम के युवक ने सोशल मीडिया पर अपलोड वीडियो में पर्वतीय समाज को लेकर गाली-गलौज किया। जाने से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर तकनीकी टीम और एसओजी की मदद से युवक की इंस्टाग्राम आईडी के बारे में जानकारी जुटाई गई। आरोपी के खिलाफ नए कानून बीएनएस के तहत दो समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देने, आपराधिक धमकी और गाली-गलौज संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि हरबर्टपुर चौकी प्रभारी विनय मित्तल के नेतृत्व में आरोपी की धरपकड़ के लिए टीम गठित की गई। पुलिस ने सहारनपुर के सुंधालेहडी निवासी रहिश मलिक को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। बताया कि आरोपी के खिलाफ सामाजिक वैमनस्य फैलाने के प्रयास की घटना में हिमाचल प्रदेश के पुरुवाला थाने में भी मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें