फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ई-रिक्शा की टक्कर से घायल युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
Iई-रिक्शा की टक्कर से घायल हुए स्कूटर सवार प्रगति पुरम, ऋषिकेश के रहने वाले योगेश सेमवाल की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। योगेश के पिता जयप्रकाश सेमवाल की शिकायत पर ई-रिक्शा चालक के खिलाफ नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसओ नेहरू कॉलोनी संजीत कुमार ने बताया कि गत 10 अप्रैल की रात करीब साढ़े 11 बजे योगेश सेमवाल स्कूटर से विधानसभा से रिस्पना की ओर जा रहे थे। इस दौरान एक ई-रिक्शा ने उनके स्कूटर को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल योगेश को श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान योगेश की मौत हो गई। योगेश के पर्स व अन्य सामान भी नहीं मिल रहा है। एसओ ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें