फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: शिक्षा प्रणाली में सुधार पर हुई कार्याशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
सेलाकुई। जेबी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में आयोजित हुई कार्यशाला में भारतीय शिक्षा प्रणाली के सुधारों और भारतीय ज्ञान परंपरा के स्वर्णिम मूल्यों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर संस्थान ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष प्रो़ जेएस राणा व पूर्व निदेशक उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र प्रो. अनीता रावत को सम्मानित किया।कार्यशाला को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा भारतीय ज्ञान प्रणाली में निहित मूल्य आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने प्राचीन काल में थे। बताया शिक्षा केवल ज्ञानार्जन का माध्यम नहीं है बल्कि, यह जीवन मूल्यों, नैतिकता और सामाजिक उत्तरदायित्व को विकसित करने का साधन है। संगोष्ठी के दौरान गुरु-शिष्य परंपरा, समग्र शिक्षा, आत्मनिर्भरता और समाजोंमुखी दृष्टिकोण जैसे भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रमुख सिद्धांतों पर विशेष चर्चा हुई। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ़ पीके चौधरी, डॉ. संदीप चौधरी, मोहम्मद इमरान, डॉ. संदीप कालिया, सुमित सांगवान आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें