फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: राजावाला में महिला का शव फंदे से लटका हुआ मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के राजावाला में एक महिला का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। मृतका आशा देवी (52) पत्नी लाल बहादुर राजावाला की रहने वाली थी। परिजनोंं ने एक दिन पहले कोतवाली में महिला की गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। पुलिस के मुताबिक मृतका मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। उसका उपचार चल रहा था। कोतवाली प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि रविवार सुबह राजावाला के जंगल में एक महिला का शव पेड़ पर फंदे से लटका होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पेड़ से नीचे उतारा गया। मृतका के बड़े बेटे ने बताया कि उनकी माता आशा देवी शनिवार को घर से लापता हुई थीं। वह हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के नेरवा गांव में रहती थीं। डेढ़ माह पहले राजावाला आई थीं।बताया कि वह काफी समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं। उनका उपचार भी चल रहा था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतका का बड़ा बेटा प्राइवेट नौकरी करता है और छोटा बेटा सैन्यकर्मी है। बताया कि प्रथम दृष्टया में मामला आत्महत्या का लग रहा है। लेकिन, घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें