फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ट्रेन के एसी कोच में सो रही महिला की फोटो खींची, मुदकमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIकाठगोदाम एक्सप्रेस में हुई घटना, महिला ने काठगोदाम में दी शिकायत
I
I

I
Iट्रेन के एसी कोच में सो रही महिला की एक व्यक्ति ने फोटो खींच ली। पास में बैठे परिजनों ने देखा तो इस पर आपत्ति जताई। टीटीई को मौके पर बुलाया गया, तब मामला शांत हुआ। लेकिन बाद में काठगोदाम जीआरपी थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कराई। अब इस एफआईआर को देहरादून जीआरपी थाने में ट्रांसफर किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
I
I
I
Iघटना काठगोदाम एक्सप्रेस की है। यह ट्रेन सोमवार रात करीब साढ़े 11 बजे देहरादून रेलवे स्टेशन से रवाना हुई थी। एसी कोच में एक परिवार की महिला सो रही थी। इसी बीच डोईवाला के पास एक व्यक्ति दूसरे कोच से इस कोच में आया और उसने अपने मोबाइल से सोती हुई महिला की फोटो खींच ली। परिवार ने आपत्ति जताई तो कोच में हंगामा हो गया। वहां पर टीटीई को बुलाया गया। व्यक्ति का मोबाइल चेक किया गया तो उसमें महिला की फोटो भी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iमहिला के परिजनों ने व्यक्ति का फोन अपने पास रख लिया। व्यक्ति ने वहां पर काफी बहस भी की, लेकिन ट्रेन में मौजूद लोगों ने मामले को शांत कर दिया। सुबह के वक्त जब ट्रेन काठगोदाम पहुंची तो परिजनों ने शिकायत काठगोदाम जीआरपी थाने को कर दी। एसएचओ जीआरपी देहरादून त्रिवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि काठगोदाम जीआरपी थाने में राजेश शर्मा निवासी जीएमएस रोड देहरादून के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। इस एफआईआर को अब देहरादून जीआरपी में ट्रांसफर किया गया है। मामले में जांच शुरू कर दी गई है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें