फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दूसरे पक्ष पर लगाया मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बनाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
Iपीड़ित महिला का आरोप- गंभीर अपराध के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रहीI
विज्ञापन


सहसपुर थाना क्षेत्र के खुशहालपुर निवासी एक महिला ने मारपीट के मामले में दूसरे पक्ष पर मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। कहा है कि गंभीर अपराध के बाद भी पुलिस लंबे समय तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की। अब घटना के करीब साढ़े छह माह बाद उन पर भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया कि पहले मुकदमा दर्ज करवाने, वीडियो, फोटो और मेडिकल रिपोर्ट जैसे साक्ष्य उपलब्ध करवाने के बाद भी पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई नहीं कर रही है। खुशहालपुर निवासी महिला नूरजहां ने बताया कि खुशहालपुर में उनकी भूमि है। उस पर लिप्टस के पेड़ खड़े थे। बीते 30 मार्च को गांव के ही रहने वाले कुर्बान, खैरून निशा, खुशनसीब, मूसा और इस्माइल आदि पेड़ काट रहे थे। रोकने पर सभी ने उन पर डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान परिवार के लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि तहरीर देने पर उस समय पुलिस ने हत्या के प्रयास, बलवा, मारपीट, आपराधिक धमकी आदि गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। लेकिन, आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया। इससे आरोपियों के हौसले बुंलद हो गए। वह मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बनाने लगे। बताया कि उन्होंने अप्रैल में एसएसपी को भी शिकायत दी, लेकिन वह लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। वरिष्ठ उपनिरीक्षक शिशुपाल सिंह राणा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें