फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कांग्रेस नेता सोनिया आनंद व उनकी दोस्त पर चोरी का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
Iईस्ट व्यू अपार्टमेंट निवासी एक महिला की शिकायत पर हुई कार्रवाईI
विज्ञापन




डालनवाला क्षेत्र के एक अपार्टमेंट में रहने वाली महिला ने कांग्रेस नेता सोनिया आनंद और उनकी एक साथी पर फ्लैट में चोरी करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि दोनों उनकी गैरमौजूदगी में फ्लैट में घुसी और वापस जाते हुए दूसरा ताला लगा दिया। उनके फ्लैट में नकद व लाखों रुपये के गहने व अन्य सामान रखा था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामले में एसएसपी को शिकायत आरुषि सुंदरियाल निवासी ईस्ट व्यू अपार्टमेंट ने की है। उनका कहना है कि वह अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर नौ में एक वर्ष से रह रही हैं। पिछले दिनों सोनिया आनंद और ममता शर्मा उनके घर पर आईं। दोनों ने उनसे मारपीट की। घटना के बाद सुंदरियाल फ्लैट पर ताला लगाकर डॉक्टर के पास चली गईं। सुंदरियाल ने पुलिस को बताया कि जब वह डॉक्टर के पास थीं तो उनके मोबाइल पर वाईफाई कैमरे का नोटिफिकेशन आया। उसमें दो फोटो थीं। ये फोटो सोनिया आनंद और ममता शर्मा की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन




सुंदरियाल जब वापस आईं तो देखा कि फ्लैट में दूसरा ताला लगा हुआ था। आरोप है कि इन दोनों ने वहां से लाखों रुपये के जेवरात और अन्य सामान चोरी कर दूसरा ताला लगा दिया है। एसएचओ डालनवाला मनोज मैनवाल ने बताया कि चोरी, मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें