फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: महिला को मिला न्याय, अवैध कब्जे को प्रशासन ने किया ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
I- शेरपुर निवासी महिला ने एसडीएम से की थी शिकायत- डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने लिया एक्शनI
विज्ञापन


एक महिला ने अपनी भूमि को भू-माफियाओं से बचाने के लिए डीएम और एसडीएम से गुहार लगाई थी। शनिवार को डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने एक्शन लिया और भूमि पर हुए अवैध कब्जों को ध्वस्त कर दिया। इसके साथ ही नदी के आसपास हुए अन्य कब्जों को भी तोड़ा गया। अन्य कब्जाधारकों को नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


शेरपुर निवासी सुमित्रा देवी करीब एक साल से अपनी भूमि को कब्जामुक्त करवाने के लिए भटक रही थीं। उन्होंने सीएम से लेकर डीएम तक शिकायत दर्ज करवाईं। कुछ समय पहले तहसील दिवस के दौरान एसडीएम विनोद कुमार को पूरा मामला बताकर न्याय की गुहार लगाई। महिला ने डीएम सोनिका के जनता दरबार में भी पहुंचकर भूमि का कब्जा मुक्त करवाने की मांग की। शनिवार को तहसील प्रशासन की टीम शेरपुर पहुंची। टीम ने महिला की भूमि के साथ नदी किनारे हुए 12 अन्य अवैध कब्जों को ध्वस्त कर दिया। एसडीएम ने बताया कि डीएम के आदेश पर आसन नदी के किनारे अवैध कब्जों पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि नदी के किनारे हुए सभी अवैध निर्माण करने वालों को नोटिस दिया जाएगा। टीम में राजस्व निरीक्षक मोहम्मद जाहिद अंसारी, लेखपाल डिंपल, लेखपाल मानव चंद मुंडेपी, थाना सेलाकुई की पुलिस टीम मौजूद रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें