फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बड़ोवाला में 14 लाख से बनेगी गूल और पीवीसी पाइपलाइन

Mon, 12 Oct 2026 01:43 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के बडोवाला स्थित हीरा सिंह कॉलोनी में रविवार को विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने जिला योजना के तहत 14 लाख की लागत से होने वाले गूल र्निर्माण एवं पीवीसी पाइपलाइन बिछाने के कार्य का शिलान्यास किया।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आम जनमानस की समस्याओं का हर संभव समाधान कर रही है। उन्होंने बताया कि परियोजना के अंतर्गत 380 मीटर लंबी गूल का पुनर्निर्माण और 300 मीटर लंबी पीवीसी पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इससे क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था बेहतर होगी और किसानों को फसलों की सिंचाई में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि किसानों व आम जनमानस को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। सरकार ग्रामीण विकास और किसानों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष मदन सिंह, प्रमोद सावंत, विजेंद्र उनियाल, हरिओम यादव और सहायक अभियंता संदीप सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे। संवादसेलाकुई। सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के बडोवाला स्थित हीरा सिंह कॉलोनी में रविवार को विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने जिला योजना के तहत 14 लाख की लागत से होने वाले गूल र्निर्माण एवं पीवीसी पाइपलाइन बिछाने के कार्य का शिलान्यास किया।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आम जनमानस की समस्याओं का हर संभव समाधान कर रही है। उन्होंने बताया कि परियोजना के अंतर्गत 380 मीटर लंबी गूल का पुनर्निर्माण और 300 मीटर लंबी पीवीसी पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इससे क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था बेहतर होगी और किसानों को फसलों की सिंचाई में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि किसानों व आम जनमानस को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। सरकार ग्रामीण विकास और किसानों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष मदन सिंह, प्रमोद सावंत, विजेंद्र उनियाल, हरिओम यादव और सहायक अभियंता संदीप सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें