फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: छात्रों से लकड़ी मंगवाने का वीडियो वायरल, प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
Iबीते शुक्रवार का बताया जा रहा वीडियो
विज्ञापन

I

Iएक अभिभावक ने बीईओ को वीडियो भेजकर दी थी सूचनाI

ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज सावड़ा के छात्रों का एमडीएम के लिए जंगल से लकड़ी लाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो शुक्रवार का बताया जा रहा है। एक छात्र के अभिभावक ने वीडियो को खंड शिक्षा अधिकारी चकराता के व्हाट्सएप नंबर पर भेजकर उनको सूचित किया। खंड शिक्षाधिकारी ने विद्यालय के प्रधानाचार्य को नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।



वीडियो राजकीय इंटर कॉलेज सावड़ा का बताया जा रहा है। इसमें छात्र जंगल से लकड़ी लाते हुए नजर आ रहे हैं। एक व्यक्ति छात्र से पूछ रहा है कि तुम्हें लड़की लेने के लिए किसने भेजा था। यह भी पूछ रहा है कि किस कक्षा के कितने बच्चे लकड़ी लेने गए थे। छात्रों ने बताया कि कक्षा छह, सात, आठ, नौ और 10 के 15 छात्र लकड़ी लेने गए थे। वीडियो में छात्रों ने लकड़ी लेने के लिए भेजने वाले एक शिक्षक का नाम भी बताया है। खंड शिक्षाधिकारी पूजा नेगी दानू ने बताया कि प्रधानाचार्य से मामले में तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन






Iअभिभावकों में गहरा रोष व्याप्तI

अभिभावक भरत राणा, मातबर सिंह, रंजीत सिंह, रघुवीर सिंह, कुंदन सिंह राणा आदि ने बताया कि उन्होंने अपने बच्चों को शिक्षा के लिए विद्यालय भेजा है। कहा कि विद्यालय प्रबंधन ने छात्रों को जंगल में भेजकर लकड़ी मंगवाकर गलत काम किया है। दोषी शिक्षक पर कार्रवाई होनी चाहिए। कहा कि अगर छात्रों से लकड़ी मंगवाई जा रही है, तो सिलिंडर की रिफिलिंग का पैसा कहां जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें