फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: डॉक्टर का खाली केबिन देख भड़की तीमारदार, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
Iदून अस्पताल के बाल रोग विभाग में अपने केबिन में नहीं बैठे थे डाॅक्टर
विज्ञापन

I

I
I

Iप्राचार्य ने बाल रोग विभाग के एचओडी से मांगा जवाबI

दून अस्पताल के बाल रोग विभाग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो पिछले बुधवार सुबह 11.30 बजे का बताया जा रहा है। इसमें बाल रोग विभाग में डॉक्टर का केबिन खाली है और इलाज करवाने के लिए मरीजों की भीड़ लगी है। एक महिला ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने बाल रोग विभाग के एचओडी से जवाब मांगा है।



वीडियो बनाने वाली महिला बोल रही है कि डेंगू का सीजन चल रहा है। बाल रोग विभाग में डॉक्टर नहीं है। बच्चों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। रिसेप्शन पर बैठे इंटर्न से महिला पूछ रही है कि डॉक्टर कहां हैं। इंटर्न कोई जवाब नहीं दे रहा है। बता दें कि दून अस्पताल के बाल रोग विभाग में सीनियर और जूनियर डॉक्टरों के बीच अनबन की वजह से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ती है। बच्चों का इलाज प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाल रोग विभाग के एसोसिएट प्रो मेजर डॉ. गौरव मुखीजा ने बताया कि यह वीडियो पिछले बुधवार का है। बाल रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. नूतन सिंह ने बताया कि एक बच्चे को अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया था। इसके घरवालों ने यह वीडियो बनाया है। हालांकि, खाली कमरों के पास वाले कमरे में ओपीडी चल रही थी। प्राचार्य के निर्देश के बाद जांच हुई तो पता चला कि उस दिन 179 मरीजों की ओपीडी हुई है। जिन डॉक्टरों के कमरे खाली हैं इनकी ड्यूटी एनआईसीयू, पीआईसीयू और इमरजेंसी में लगी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें