फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पंचायत सुदृढ़ीकरण प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
चकराता। ब्लॉक की ग्राम पंचायत लाखामंडल में बृस्पतिवार को पंचायत को सुदृढ़ बनाने व ग्रामीण समुदाय को सशक्त करने के उद्देश्य से एक दिवसीय क्षमता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान व धरती आवाज जनजाति ग्राम उत्कृष्ट अभियान के अंतर्गत संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ग्राम प्रधान बीना भट्ट ने कहा मजबूत एवं प्रभावी पंचायत व्यवस्था तभी संभव है, जब ग्राम स्तर की योजनाओं की जानकारी प्रत्येक ग्रामीण तक पहुंचे और निर्णय प्रक्रिया में जनभागीदारी सुनिश्चित हो। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों से योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और सामूहिक सहयोग बनाए रखने का आह्वान किया। प्रशिक्षण का संचालन किंचित प्रयास फाउंडेशन के मास्टर ट्रेनरों ने किया। इस दौरान रसिका देवी, सुषमा देवी, प्यारो देवी, ऋषभ, सुनील, उत्तम गौड़, बृजेश, सचिन, रामकृष्ण आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें