फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: टेंपो ट्रैवलर और कार की भिड़ंत, बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित विकासनगर मुख्य बाजार में टेंपो ट्रैवलर (मिनी बस) और कार की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि वाहनों में सवार लोगों को चोटें नहीं आई। एहतियात के तौर पर पुलिस ने दोनों वाहनों को थाना परिसर में खड़ा करा दिया।

जानकारी के अनुसार बीते रविवार की रात को टेंपो ट्रैवलर जीवनगढ़ से हरबर्टपुर की ओर जा रहा था। रात करीब 12 बजे टेंपो ट्रैवलर मुख्य बाजार में पहुंचा। इस बीच अचानक गली से एक कार हाईवे पर आ गई। जिस कारण दोनों वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। टक्कर से टेंपो ट्रेवलर का चालक संतुलन खो बैठा और वाहन डिवाइडर पर चढ़ गया। जिससे डिवाइडर की रेलिंग भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




दोनों वाहनों के चालक हादसे के लिए एक दूसरे को जिम्मेदार ठहराने लगे। सूचना पर चीता पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों को समझा बुझा कर शांत कराया। कार में तीन और ट्रैवलर में दो लोग सवार थे। संयोग से किसी को चोटें नहीं आई। चीता पुलिस कर्मी दोनों वाहनों को थाने ले आए। चौकी प्रभारी बाजार विवेक भंडारी ने बताया कि अभी किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें