फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: समुदाय विशेष के युवक के प्रेम में पड़ी किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
समुदाय विशेष के युवक के प्रेम में पड़ी एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कमरे में पंखे के सहारे लगे फंदे पर लटका मिला। कलाई पर ब्लेड से काटने के निशान थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इधर, इस मामले में किशोरी के पिता उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर भी दी है।
विज्ञापन

घटना शहर कोतवाली की लक्ष्मण चौक चौकी क्षेत्र की है। यहां सहारनपुर रोड से सटे एक मोहल्ले में एक व्यक्ति किराये के मकान में ऊपर के हिस्से में रहता है। उनकी एक 17 वर्ष की बेटी भी उनके साथ रहती थी। किशोरी के कमरे की खिड़की और दरवाजा सड़क की ओर खुलता है। उनके पड़ोसियों ने सोमवार रात में देखा कि इस कमरे की लाइट ऑन थी। सामने रहने वाले व्यक्ति ने खिड़की से देखा तो उन्हें लगा कि किशोरी बिस्तर पर खड़ी है। लेकिन, काफी देर तक कोई हलचल नहीं हुई तो उन्होंने किशोरी के पिता को फोन किया। फोन नहीं लगा तो पड़ोसी ने किशोरी के मामा को फोन किया। मामा वहां पर पहुंचे तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था।

किशोरी के पिता और उसकी मां कमरे की छत पर सोए हुए थे। मामा ने दोनों को जगाया और पुलिस को फोन किया। पुलिस की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो देखा कि किशोरी पंखे के सहारे फंदे पर झूल रही थी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। अब यहां बात दूसरी तरफ घूम गई। पुलिस जांच में पता चला कि किशोरी शादाब कुरैशी नाम के युवक से प्यार करती थी। इस बात के लिए परिजन मना करते थे। लेकिन, वह नहीं मानती थी। इसको लेकर कभी कभार माता-पिता किशोरी को डांट देते थे।
विज्ञापन


किशोरी के पिता ने पोस्टमार्टम के बाद आरोप लगाए कि शादाब सोमवार रात को अपने कुछ दोस्तों के साथ उनके घर पर आया था। वह किशोरी के कमरे में गया और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसने किशोरी को फांसी लगाकर मौत के घाट उतार दिया। शादाब कमरे के पीछे वाले दरवाजे से निकलकर भाग गया। सीओ सिटी नीरज सेमवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें