फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नौकरी लगाने के नाम पर छात्र से एक लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II
छात्र के पास आया था फोन, नौकरी के लालच में फंस गया
I
Iअज्ञात ठगों ने देहरादून हवाई अड्डे पर नौकरी लगाने के नाम पर सहसपुर थाना क्षेत्र के एक छात्र से एक लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

I
I
I
Iपुलिस को दी तहरीर में थाना क्षेत्र के सहसपुर गांव निवासी समीर अहमद ने बताया कि 29 जून को उसके पास एक फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि उनकी देहरादून हवाई अड्डे पर नौकरी लग रही है। दिल्ली के चाणक्यपुर दक्षिण पूरब, प्रथम तल निवासी संजय यादव के पास नौकरी संबंधी कागज डाक के माध्यम से से भेजे गए हैं। छात्र ने बताया कि उन्होंने व्यक्ति को सात हजार ऑनलाइन और 93 हजार रुपये नकद दिए। बताया कि लैपटॉप और मोबाइल मुहैया करवाने के लिए 15 हजार की मांग भी की थी। थाना प्रभारी मुकेश त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें