फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ा छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIछात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ा छात्र
I
I

I
I-डीएवी पीजी कॉलेज के पास लगे टॉवर पर चढ़ा छात्र, एसडीआरएफ ने उतारा
I
Iमहाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर डीएवी पीजी कॉलेज का एक छात्र टॉवर पर चढ़ा तो हंगामा हो गया। पुलिस के बार मनाने के बाद भी युवक नीचे नहीं उतरा तो देर शाम एसडीआरएफ ने उसे नीचे उतारा। इसके बाद युवकों ने सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

I
I
I
Iमंगलवार को एनएसयूआई के छात्रनेता हरीश जोशी सुबह डीएवी के पास लगे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गए। इसके चलते कॉलेज के बाहर अचानक अफरा-तरफी मच गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हरीश जोशी को नीचे उतारने के लिए कई कोशिश की। लेकिन सभी कोशिश नाकाम रही। मामला बिगड़ता देख पुलिस ने एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष विकास रावत के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल को सचिवालय में शिक्षा सचिव से वार्ता के लिए भेजा। जहां उन्हें कोर्ट का निर्णय आने पर चुनाव को लेकर कार्रवाई का आश्वासन मिला।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें